2:46 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

11 हजार की लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत

बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटाजबी निवासी मुकेश कश्यप का पुत्र शिवम कश्यप गांव के ही टेंट व्यापारी के यहाँ काम करता था।वह ग्राम शहवाजपुर में एक समारोह में टेंट लगाने गया हुआ था ।दोपहर के लगभग दो बजे जब वह टेंट के लोहे के पाइप लगा रहा था तभी लोहे का पाइप ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से छू गया और वह बिजली के करंट से झुलस गया।आनन फानन में उसे चिकित्सक के यहाँ ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों ने कछला घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस