जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव व तहसील अध्यक्ष योगेश यादव ने किया आश्रम का निरीक्षण, आर्थिक सहयोग भी दिया
बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव एवं बिसौली तहसील अध्यक्ष योगेश यादव ने आश्रम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों के पालन-पोषण एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया तथा भविष्य में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विकलांग आश्रम के अध्यक्ष उनीस पाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और समाज में सेवा व संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ठाकुर सुनीरा सिंह, आकाश सागर, चंचल यादव, विनोद कुमार भारती, दीपक पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
