3:44 am Sunday , 15 June 2025
BREAKING NEWS

कोई भी व्यक्ति बुराई का साथ देना नहीं चाहता हैःरामायणी

कोई भी व्यक्ति बुराई का साथ देना नहीं चाहता हैःरामायणी

बिल्सी में संपन्न हुई भगवान राम की कथा

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में श्रीराम-कृष्ण समिति के तत्वावधान में चल रही भगवान राम की कथा के अंतिम दिन कथावाचक अयोध्यादास रामायणी महाराज ने भगवान राम और रावण के युद्ध का वर्णन करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बुराई का ज्यादा दिनों तक साथ नहीं दे पाता है। एक न एक दिन लोग को बुराई का साथ छोड़ जाते हैं। इसलिए रावण के भाई विभीषण ने भी बुराई का साथ छोड़ते हुए भगवान राम के चरणों में शरण ली थी। स्वामी जी ने जीवन में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर बल देते हुए कहा कि कि सत्य बोलना और क्षमा करना, बड़ों की सेवा करना कभी खाली नहीं जाता है। इसका फल जीवन में अवश्य ही मानव को मिलता है। इसलिए मानव को इनका साथ नहीं छोड़ना चाहिए। युध्द के दौरान रावण पर विजय पाना श्रीराम के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। तब विभीषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसके रहते हुए उसे भी नहीं मार सकता है। जिसके बाद राम ने रावण की नाभि पर वार कर उसे नष्ट किया। जिसके बाद रावण का वध हो गया। अंत में राम नाम का महत्व का भी विस्तार से समझाया। इसके आरती के बाद रामकथा का समापन हुआ। कथा को सफल बनाने में चंद्रपाल तोष्नीवाल, नरेंद्र गरल, आशीष वाशिष्ठ, सत्यपाल वार्ष्णेय, दुर्गेश बाबू वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, सुधीर माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, दयाचंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!