ॐ नमः शिवाय
आज की मंगला झांकी
स्वाभिमानी- Koki Tyagi
Koki Tyagi स्वाभिमानी इन्सान चापलूसी जैसी विलक्षण कला को कभी नहीं सीख सकता।। 🙏सुप्रभात🙏
Read More »नमस्कार
इस्कॉन मंदिर वृन्दावन
राधे राधे
शुभ सोमवार
महेश बाल कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से
महेश बाल कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट कक्षा के छात्रों की रसायन विज्ञान-10 फरवरी, जीव विज्ञान-11 फरवरी एवं भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 फरवरी को विद्यालय में आयोजित होगी। इसके अलावा इंटरमीडिटएट कक्षा की गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 फरवरी को नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य डा.रोहताश कुमार शर्मा ने दी है।
Read More »बिल्सी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त
बिल्सी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त बिल्सी। शनिवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मंच पर एकादशी पर्व के उपलक्ष्य श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान श्याम बाबा के प्रेमियों ने भव्य संकीर्तन का आयोजन किया। यहां सबसे पहले भक्तों ने खाटू श्याम बाबा का अंलौकिक श्रंगार कर भव्य दरबार सजाया। विभिन्न व्यजनों से भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। उसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा गुणगान किया। बाबा के गीतों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। देर रात बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विकास वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, उज्ज्वल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
Read More »
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com