शेखूपुर विधानसभा में स्व0 सरनाम सिंह यादव की स्मृति में हुआ विशाल पौधारोपण कार्यक्रम
।
पूर्व डी जी सी जवाहर सिंह यादव व एडवोकेट भानू यादव रहे संयोजक।
मुख्य अतिथि के तौर पर रहे सांसद मा0 आदित्य यादव व विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव।
कार्यक्रम में हजारों लोगों ने लिया भाग।
पौधारोपण कार्यक्रम में फलदार वृक्ष की पौध का हुआ वितरण।
कार्यक्रम में आम, कटहल, अमरूद, करौंदा, जामुन, अंबाला की पौध लगाई गई।
आज दिनांक 8 अगस्त को स्व. सरनाम सिंह यादव जी की पावन स्मृति में मा. आदित्य यादव जी, सांसद बदायूं के मुख्य आतिथ्य एवं मा. आबिद रजा जी, पूर्व राज्यमंत्री/पूर्व विधायक व मा. प्रेमपाल सिंह यादव जी, पूर्व विधायक के विशिष्ट आतिथ्य में जवाहर सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व डी.जी.सी. क्रि. के सौजन्य से ग्राम टुंगसैय्या, विधानसभा शेखुपुर में फलदार वृक्षों की पौध का विशाल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ
जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि मा. आदित्य यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि मा0 आबिद रजा जी व प्रेमपाल सिंह यादव के करकमलों से हज़ारों की संख्या में आम, कटहल, करौंदा, अमरूद, जामुन, आंवला आदि के फलदार वृक्षों की पौध क्षेत्रीय ग्रामवासी किसान भाईयों को वितरित किए गए।
साथ ही मा. आदित्य यादव जी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत पौधे रोपित किये गये
इस अवसर पर मा. आदित्य यादव ने कहा पर्यावरण संरक्षण में ये एक अच्छा और सराहनीय कदम है , वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं, उनका संरक्षण सभी का परम कर्तव्य है, साथ ही उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसान बेरोजगार नौजवानों को उनका हक दिलाने और उनके साथ न्याय होने का आश्वासन दिया
मा. आबिद रजा जी ने कहा ये एक एक पौधा समाजवादी पौधा है ये जैसे जैसे 5 – 6 माह में बड़ा होगा वैसे वैसे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा और 2027 में किसान, बेरोजगार , पीड़ित शोषित, नौजवान समाजवादी की सरकार बनाएगा
मा. प्रेमपाल सिंह यादव ने सभी को बधाई दी, और कहा की पौधे लगाने के साथ साथ उनका संरक्षण भी परम आवश्यक है ये हमारे जीवन की आधारशिला हैं
आयोजक जवाहर सिंह यादव ने सभी अतिथिगणों का माल्यार्पण कर, शाॅल ओढ़ाकर, एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप मिश्रा, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण पाल सिंह गुरु, अवनीश यादव, प्रधान अल्लापूर श्रीपाल सिंह, प्रधान फतेहपुर उदयवीर सिंह, प्रधान पतौरा रोहतास यादव, सोमेंद्र यादव, भानु यादव इत्यादि बड़ी संख्या मे प्रधान, पूर्व प्रधान, एवं सम्मानित क्षेत्रवासी, ग्रामवासी मौजूद रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा से पधारे आचार्य श्री जगराम देव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव उत्थान सेवा समिति एवं संचालन श्री वी. के. सिंह ने किया!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

