कछला गंगा घाट पर भटका 10 वर्षीय बच्चा मिला, पुलिस ने मां को सौंपा।
बदांयू 9 अगस्त।
कछला गंगा घाट पर शनिवार की रात नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिस को एक 10 वर्षीय बच्चा भटकता हुआ मिला। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घाट के पास गश्त कर रहे थे तभी सड़क पर एक बच्चा रोता हुआ मिला।
पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम मोहम्मद जाहिद (10) पुत्र मुशर्रफ, निवासी मोहल्ला चौधरी सराय बताया। जाहिद ने बताया कि वह बिना बताए घर से निकल आया था और रास्ता भटककर घाट तक पहुंच गया।
कांस्टेबल ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर बच्चे की मां घाट पहुंची। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने जाहिद को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

