7:27 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भदवार गर्ल्स कॉलेज में तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भदवार गर्ल्स कॉलेज में तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

मुख्य अतिथि ने तीर चलाकर किया उद्घाटन, बेटियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर।

उझानी-बदांयू 7 अगस्त ।
जिला तीरंदाजी संघ बदायूं के तत्वावधान में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में 10 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से किया गया।

मुख्य अतिथि विकास माहेश्वरी, डायरेक्टर ई-गुरुकुल कॉलेज बदायूं ने गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात उन्होंने पारंपरिक बो एंड एरो से तीर चलाकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया और छात्राओं से खेल की बारीकियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री माहेश्वरी ने कहा कि जिला तीरंदाजी संघ और कोच नेहा बी के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षित होने वाली खिलाड़ी भविष्य में निश्चित ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद बदायूं का नाम रोशन करेंगी। खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन ने कहा कि वास्तविक महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब बेटियाँ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी के सूत्र “हँसिबा, खेलिबा, धरिबा ध्यान” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी विचारधारा के साथ छात्राओं का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएँ शीघ्र ही विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी।

शिविर में कोच नेहा बी, कोच इकबाल अहमद और कुणाल आर्या छात्राओं को तीरंदाजी के गुर सिखाएंगे। उद्घाटन समारोह में मॉडल ईशु, मॉडल दिव्या, उपासना, शगुन, सिया, अर्चना, वंदना, स्नेहा सहित लगभग 50 छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज प्रबंधन द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस