8:46 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ बूथों का किया निरीक्षण

बदायूं

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ बूथों का किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने बिनावर-बरेली मार्ग तथा बदायूं मेडिकल बाईपास पर बनाए गए पुलिस कांवड़ बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बिनावर, थाना प्रभारी सिविल लाइन समेत प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस