5:51 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मेरठ में निदा हत्याकांड का खुलासा, ननद निकली भाभी की कातिल

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुए निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की ननद रिमशा ने कथित तौर पर अपनी भाभी की हत्या की।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के पति और मृतका के बीच कथित अवैध संबंधों के शक में रिमशा ने भाभी के सीने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस