5:51 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण महायज्ञ के दूसरे दिन वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने 200 पौधों का किया रोपण

बदायूँ, 13 जुलाई 2026 — राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में वृक्षारोपण महायज्ञ के दूसरे दिन वनस्पति विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ सरिता यादव के निर्देशन में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल 200 औषधीय पौधों का रोपण कर उनकी समुचित देखभाल एवं पूर्ण सुरक्षा की शपथ ली।
नीम, आंवला, हरसिंगार, जामुन,सहजन, बेल, पीपल , बरगद, हरड़ , बहेड़ा आदि पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार, इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर , रोवर लीडर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रेंजर लीडर डॉ. राशेदा खातून,, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा,
संजीव शाक्य, वीरबहादुर सहित एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस