5:49 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान GNRF का वृक्षारोपण अभियान

दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान GNRF का वृक्षारोपण अभियान शुरू, ‘पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है’ का दिया संदेश

ककराला। पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान का मुख्य संकल्प “पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है” है।

ककराला नगर में अभियान के तहत नगर पालिका परिषद, ज़्याउल क़मर हायर सेकेंडरी स्कूल, मदरसा मोहसिनुल उलूम, शहीद स्थल, बड़ा कब्रिस्तान और ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित पेड़ बनाना और देश को हराभरा एवं सुरक्षित बनाना है। इस दौरान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी, वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के जिम्मेदार हाफिज नदीम खान, कारी साकिब, हाफिज क़मर, हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, आलमजेब, मुदस्सिर खान, तसखीर आलम, समीम खान, हाफिज राशिद सहित अनेक लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले, गांव और संस्थानों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके

विज्ञापन एक्सप्रेस