अजय राय ने सावन और कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश में दुकानों और होटलों पर नेम प्लेट विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “साल के 330 दिन इन्हें पवित्रता का ख्याल नहीं रहता, लेकिन धार्मिक आयोजन आते ही दिखावटी पवित्रता और राजनीति शुरू हो जाती है।”
अजय राय ने यह भी कहा कि जनता सब समझ चुकी है और चुनाव में इसका जवाब देगी। यह उनका राजनीतिक बयान है, जिस पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया आना बाकी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

