एकादशी पर बिल्सी में श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा
मंदिर में पूजा-अर्चना कर बांटा प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी के श्री श्याम भवन से एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ निशान पूजन के साथ हुआ। भवन में शुभम माहेश्वरी ने विधि-विधान से निशान पूजन कराया, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले।
निशान यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई सिरासोल खेड़े वाली मैया मंदिर परिसर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में शिवम वर्मा, अमन गुप्ता, कौशल देवल, गौरव देवल, नरेश कोहली, हर्षित बजरंगी, कार्तिक माहेश्वरी, रितिक माहेश्वरी, यशपाल सिंह, रजत कोहली, वंश देवल, निखिल, कमल देवल, अर्चित वार्ष्णेय, हिमांशु शाक्य, विकास माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

