बिल्सी में बुनियाद की खुदाई के दौरान दीवार गिरी,पांच मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर
बिल्सी। नगर के रंजना तिराहे के निकट शनिवार सुबह बुनियाद की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक पास की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे खुदाई कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों और ठेकेदार की मदद से सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

