सहारनपुर के चिलकाना थाने में गोकशी के मामलों में नामजद 47 आरोपी स्वयं थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने दोबारा अपराध न करने की शपथ ली।
आरोपियों ने मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने, कानून का पालन करने और अपराध की सूचना पुलिस को देने का संकल्प लिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इसे अपराधियों की सोच बदलने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

