7:34 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली में रेल कर्मचारियों के बच्चों का टैलेंट हंट शुरू

बरेली 9 जुलाई।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं टैलेंट हंट शो का आयोजन गुरुवार से अधिकारी क्लब, रोड संख्या-02 में शुरू हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 8 से 12 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।

ड्राइंग, निबंध, नृत्य, गायन, कविता पाठ, स्किट, मिमिक्री और मैजिक शो जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में कला को बढ़ावा देना और उनका सर्वांगीण विकास करना हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस