3:28 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला – बैराज से 14890 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत।

कछला: बैराज से 14890 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत।

बदांयू 6 जुलाई।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बिजनौर बैराज से 14890 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण कछला गंगा का जलस्तर रविवार को बढ़ गया। इससे गंगा तट के निचले इलाकों और तटीय झोंपड़ियों में पानी भर गया है।

बाढ़ खंड विभाग के अनुसार बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बढ गया है घाट के किनारे बनी दुकानदारों की झोंपड़ियां जलमग्न हो गई हैं। कई दुकानदार अपना सामान और झोंपड़ियां हटाने में जुट गए हैं।

जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के खेतों में भी पानी भरने लगा है। जिन किसानों के खेत निचले क्षेत्र और तट के पास हैं, उनमें फसल बर्बाद होने का डर बढ़ गया है।

बाढ़ खंड के जेई ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी यह खतरे के निशान से काफी नीचे है। विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तटीय गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस