उझानी: खेत पर किसान की मौत, 500 रुपये के विवाद में हत्या का आरोप।
उझानी-बदांयू 5 जुलाई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव तोलकपुर में रविवार को 55 वर्षीय किसान पन्नालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव खेत में पड़ा मिला।
मृतक के बेटों ने गांव के ही कुछ लोगों पर 500 रुपये के विवाद को लेकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि उनकी मौत सांड के हमले से हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उझानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

