‘कुछ समय सोना खरीदने से बचें, विदेश यात्रा भी टालें’: मन की बात में PM मोदी की देशवासियों से अपील।
कई परिवारों ने लिया संकल्प – शादी में नया सोना नहीं खरीदेंगे, पुराने गहनों से ही बनाएंगे नए आभूषण।
नई दिल्ली, 28 जून 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एक बार फिर देशवासियों से सोना-चांदी की खरीद और विदेश यात्रा को लेकर बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी है कि हम कुछ समय तक सोना खरीदने से बचें और विदेश में छुट्टियां मनाने की योजना को भी टाल दें।
PM मोदी ने कहा, “मैंने पहले भी आग्रह किया था कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें। लोगों से कहा था कि विदेश में छुट्टियां मनाने से बचें। मुझे खुशी है कि इस बीच कई परिवारों ने संदेश भेजकर अपने अनुभव साझा किए हैं।”
प्रधानमंत्री ने बताया कि कितने ही परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह समारोह में इस बार नया सोना नहीं खरीदेंगे। “लोगों ने मुझे लिखा है कि अगर जरूरत पड़ी तो पुराने सोने से ही नए गहने बनवा लेंगे। यह देश के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।” PM ने ऐसे परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे संकल्प ही बड़े बदलाव लाते हैं।
PM मोदी ने दोहराया कि त्योहारों और शादियों के सीजन में स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को बढ़ावा देना समय की मांग है। विदेशी मुद्रा की बचत और घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को याद करते हुए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील भी की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

