बदायूं
अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वारंटी अभियुक्त भी दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने एक ओर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया, वहीं न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को भी दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना अलापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 मोहल्ला बंजरिया निवासी सुभाष पुत्र सत्तन को एक प्लास्टिक के बोरे में रखे 30 पव्वे अंगूरी मार्का अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मु0अ0सं0 129/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसके अलावा थाना अलापुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में भूपाल पुत्र रेवतीराम, निवासी वार्ड संख्या-09 कस्बा एवं थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वाद संख्या 12389/24, धारा 13 जी एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय बदायूँ के समक्ष पेश किया गया।
अलापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का अभियान लगातार जारी है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

