10:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

उघैती पुलिस की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह पुत्र रूप सिंह, सुभाष पुत्र बुद्धसैन, मनोज कुमार पुत्र रामचरन तथा विनय कुमार पुत्र राजवीर सिंह, सभी निवासी ग्राम रम्पुरिया, थाना उघैती को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस