बदायूं
बिसौली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय भेजा
केशव गुप्ता
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बिसौली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त इरफान पुत्र अमान खां निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बिसौली है। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 356/19, धारा 147, 452, 323 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

