11:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

उघैती पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त प्रेमशंकर पुत्र उमराव निवासी ग्राम ऐपुरा, थाना उघैती को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 1035/18, धारा 323, 325, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस