7:16 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के बाबा मिशन हॉस्पिटल में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने फीता काट कर किया शुभारंभ

बिल्सी । बिल्सी नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल में रविवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया, शिविर में दिल्ली, नोएडा और देश के अन्य बडे चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया।
शिविर में पहंचने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और बाबा ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने विधायक हरीश शाक्य का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और बुके भेंट किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में बिल्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 400 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामशं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर के कैंप के आयोजन से उन मरीजों को राहत मिली, जो बडे शहरों में जाकर इलाज कराने में असमर्थ थे। बाबा मिशन हॉस्पिटल के इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल मौजूद रहा। प्रमुख डॉक्टरों में यूरोलॉजिस्ट एवं एंड्रो सर्जन डॉ. गौतम बंगा, आईवीएफ व बांझपन विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, बैरिएटिक सर्जन डॉ संजीव गूप्ता, जोड प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह, डा. मोहित मिश्रा और डॉ. डी. माहेश्वरी शामिल थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हए भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बाबा ग्रूप के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि बाबा मिशन हॉस्पिटल ने दिल्ली और नोएडा जैसे महानगरों के विश्वस्तरीय विशेषज्ञ डॉक्टरों को बिल्सी जैसे क्षेत्र में बुलाकर यहां के लोगों को उच्च स्तरीय इलाज की सलाह घर बैठे उपलब्ध कराई है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला है।

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर एवं पूर्वं अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस