9:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

फिल्मी अंदाज में प्रेम का इजहार या कानून से खिलवाड़ सिरफिरे आशिक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से वजीरगंज में हाई वोल्टेज ड्रामा

वजीरगंज बदायूं
रविवार की दोपहर को वजीरगंज कस्बे में एक सिरफिरा आशिक एमएफ हाईवे किनारे स्थित आर के पब्लिक स्कूल के पीछे पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया इसे देख आसपास के लोगों सहित भारी संख्या में देखने वाले लोगों की भीड़ जुट गई लोग कुछ समझ पाते हैं युवक में अपने चेहरे को गमछे से बांध रखा था जिससे उसकी पहचान होना भी मुश्किल हो रही थी और युवक लगातार अपने मोबाइल से किसी से बातें करता हुआ दिखाई दे रहा था सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंची वजीरगंज थाना पुलिस ने युवक को नीचे उतरने की सलाह दी लेकिन युवक उतरने को राजी नहीं हुआ काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए जहां लोग घटनास्थल पर पहुंचे वहीं अन्य लोग इस घटना को अपनी छात से देखते हुए दिखाई दिए युवक के परिजनो एवं पुलिस के समझाने के काफी देर बाद युवक श कुशल नीचे उतरा जिसकी पहचान जिला बरेली की आवला तहसील के ग्राम अलीगंज के 28 वर्षीय नदीम पुत्र दन्ने के रूप में हुई है जिसका कस्बे की ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछता शुरू की है अब देखना यह है की शोले के इस वीरू को पुलिस यूं ही जाने देगी या इस पर कानून के साथ खिलवाड़ करने और पुलिस को परेशान करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल थाना पुलिस युवक से पूछताछ करने में व्यस्त है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.