बदायूं
4 किलो 300 ग्राम डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 किलो 300 ग्राम डोडा छिलका बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को थाना हजरतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामीन पुत्र साबिर निवासी ग्राम गढ़िया पैगम्बरपुर, थाना हजरतपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 300 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना हजरतपुर में मु0अ0सं0 96/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर और अन्य थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी का माल रखने, आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

