8:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

योग सप्ताह का शुभारंभ: पुलिस लाइन में जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बदायूं

योग सप्ताह का शुभारंभ: पुलिस लाइन में जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

केशव गुप्ता

बदायूं। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में गुरुवार को योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा वामा सारथी अध्यक्षा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज द्वारा पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर बताया गया कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक सोच का आधार है। नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है तथा शरीर में ऊर्जा एवं कार्यक्षमता बनी रहती है।
पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस योग सप्ताह में प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.