7:20 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दहगवां में ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीण को धमकी दी

दहगवां में ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीण को धमकाते हुए कहा रिवॉल्वर लेकर चलता हूं अगर गाली दोगे तो जान से मार दूंगा ऑडियो वायरल होने से हड़कंप

जरीफनगर-विकास खंड दहगवां में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रकाश त्रिपाठी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत के एक शिकायतकर्ता से बातचीत के दौरान रिवॉल्वर की धमकी दी।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रकाश त्रिपाठी और शिकायतकर्ता के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिवॉल्वर लेकर चलता हूं अगर गाली दोगे तो जान से मार दूंगा की धमकी देने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतकर्ता किसी सरकारी योजना में गड़बड़ी की शिकायत लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी के पास पहुंचा था।

ऑडियो वायरल होने के बाद दहगवां ब्लॉक में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभी तक जिला पंचायत राज अधिकारी, बदायूं की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी आ चुके ऐसे मामले

यूपी में पिछले कुछ महीनों में ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों के रिश्वत और धमकी के कई ऑडियो-वीडियो वायरल हुए हैं। हरदोई में अमित अवस्थी और बलिया में राम भुवन प्रसाद के मामले में दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।

फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता जांच रही है। वहीं ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.