भमोरा-आवला मार्ग का समपार 261/सी कल रात 6 घंटे बंद रहेगा।
बरेली, 16 जून 2026।
इज्जतनगर मंडल के मकरन्दपुर-घटपुरी रेलखंड पर स्थित भमोरा-आवला मार्ग का समपार संख्या 261/सी बुधवार रात 11 बजे से गुरुवार सुबह 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि किमी 338/12-13 पर स्थित इस रेल फाटक पर सावधिक ओवरहालिंग और रेल पथ की मरम्मत का काम होना है। इसी कारण 17 जून की रात 11:00 बजे से 18 जून की सुबह 5:00 बजे तक आवागमन बंद रखा जाएगा।
इस अवधि में वाहन चालक अलीगंज मार्ग पर बने सीमित ऊंचाई वाले पुल से आ-जा सकेंगे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com