3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन में “खेल”! बिना मानक के तैनाती पर उठे सवाल

बदायूँ:

ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन में “खेल”! बिना मानक के तैनाती पर उठे सवाल

केशव गुप्ता

​बदायूँ: उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के तबादले और क्लस्टर आवंटन की प्रक्रिया अब भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। समाजसेवी और जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सर्वेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (पंचायती राज विभाग) को शिकायती पत्र भेजकर इस पूरी कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

​मनमर्जी का खेल, नियमों की अनदेखी
​शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिले में सचिवों के स्थानांतरण के लिए किसी भी तय ‘क्राइटेरिया’ या पारदर्शी नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। पत्र में किए गए खुलासे चौंकाने वाले हैं:

​असमान कार्यभार: कुछ चहेते सचिवों को एक साथ दो से तीन क्लस्टर का प्रभार थमा दिया गया है, जबकि अन्य सचिवों को खाली हाथ बिठाया गया है।

​प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव: वी.डी.ओ. के माध्यम से आने वाले क्लस्टर प्रस्तावों को जिला स्तर पर बिना किसी गुण-दोष के परीक्षण के ही मंजूर कर दिया जाता है।

​बिना भेदभाव क्लस्टर आवंटन: मनमाने ढंग से की गई तैनाती को लेकर सवाल उठाए गए हैं और मांग की गई है कि बिना किसी भेदभाव के क्लस्टर का दोबारा आवंटन किया जाए।
​प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
​सर्वेंद्र यादव ने इस मामले की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी, बदायूँ को भी प्रेषित की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि तत्काल प्रभाव से सचिवों के आवंटित क्षेत्र की जांच कर उन्हें सुधारा नहीं गया, तो यह मनमानी और भी बड़े घोटालों को जन्म दे सकती है।

​अब देखना यह होगा कि शासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कड़ा कदम उठाता है और क्या बदायूँ के पंचायत महकमे में मची इस खलबली के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?

विज्ञापन एक्सप्रेस