1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले का वारंटी दबोचा

बदायूं

मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले का वारंटी दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलवीर पुत्र रामभरोसे उर्फ रामसरन निवासी ग्राम मौजमपुर, थाना हजरतपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 739/19 में धारा 147, 452, 323 और 504 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है तथा उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
थाना हजरतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस