बदायूं
बहू और ससुराल पक्ष के खौफ में 24 घंटे घर में कैद रहे मां-बेटा, पुलिस ने पहुंचकर कराया मुक्त; जहर खाने वाले युवक ने सुसाइड नोट में लगाए थे गंभीर आरोप
केशव गुप्ता
बदायूँ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों के भय से मां और बेटा करीब 24 घंटे तक अपने ही मकान में कैद रहने को मजबूर हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत दिलाई।
बताया जा रहा है कि 31 मई को युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को मानसिक प्रताड़ना और विवादों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता चला गया।
परिजनों का आरोप है कि युवक के अस्पताल से लौटने के बाद बहू पक्ष के कुछ लोग घर के बाहर डेरा जमाए रहे, जिससे परिवार दहशत में आ गया। मां और बेटे ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और करीब 24 घंटे तक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट सहित सभी तथ्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने पारिवारिक विवादों के गंभीर रूप को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जहां घरेलू कलह ने पूरे परिवार को भय और तनाव के माहौल में धकेल दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

