राम मंदिर के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था को रफ्तार, 2028 तक 18,000 करोड़ राजस्व का अनुमान
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद धार्मिक पर्यटन में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ती संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन से शहर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार 2028 तक अयोध्या की पर्यटन अर्थव्यवस्था लगभग 18,000 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंच सकती है, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

