बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन छात्र छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी तथा रंगोली मंडेला आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिक्षिका कविता कथूरिया एवं रोमा कपूर के निर्देशन में कराया गया। शिविर में बच्चों ने आकर्षक कार्ड, सजावटी सामान, क्ले मॉडलिंग में शिवलिंग, गणेश जी, फूल और फलों की आकृतियां तैयार कीं। मेहंदी प्रशिक्षण में सुंदर डिजाइनों और पारंपरिक आकृतियों का अभ्यास कराया गया। वहीं कुकिंग गतिविधि में सैंडविच, पापड़ी चाट और खसखस शेक बनाना सिखाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पॉलीमर क्ले और एयर-ड्राई क्ले से टिकाऊ मूर्तियां बनाने की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में शिक्षिका सुंदरी, विनीता, पूजा सिंह, गायत्री मिश्रा, पूनम, स्वाति अग्रवाल, श्वेता शर्मा, प्रीति पाल, शिल्पी गर्ग सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इस दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com