2:42 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मरम्मत के चलते मुजरिया-कछला मार्ग पर रेलवे फाटक 12 घंटे बंद रहेगा

मरम्मत के चलते मुजरिया-कछला मार्ग पर रेलवे फाटक 12 घंटे बंद रहेगा।

बरेली, 20 मई।

मुजरिया-कछला मार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने बितरोई-मानपुर नगरिया स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक को 12 घंटे के लिए बंद करने का फैसला किया है।

किमी 388/13-14 पर स्थित समपार संख्या 294/बी कल 21 मई को रात 8 बजे से 22 मई सुबह 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन इस दौरान फाटक की सावधिक ओवर हालिंग और मरम्मत का काम कराएगा।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाया है। बंद के दौरान वाहन चालक कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी से आ-जा सकेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

यात्रियों के लिए सलाह है अगर आप 21 मई की रात 8 बजे के बाद मुजरिया-कछला मार्ग से गुजरने वाले हैं तो पहले ही वैकल्पिक रास्ते की योजना बना लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस