7:21 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आईरा ने वजीरगंज में पत्रकारिता गोष्टी कर सीनियर पत्रकारों को किया सम्मानित

आईरा ने वजीरगंज में पत्रकारिता गोष्टी कर सीनियर पत्रकारों को किया सम्मानित
अतिथियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शित खबर लिखने का किया आवहान
वजीरगंज बदायूं
बुधवार को कस्बे की नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएयन आईरा तहसील बिसौली इकाई द्वारा सीनियर पत्रकार सम्मान एवं पत्रकारिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने अपने संबोधन में मैं कहां की पत्रकारिता जहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है वही आज के दौर में यह एक चुनौती पूर्ण कार्य है सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष एवं खबर के हर पहलुओं को बहुत ही बारीकी से सोच विचार कर खबर को लिखना चाहिए जिससे समाज में पत्रकारों के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचे वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहां की पत्रकार समाज का एक आईना है जिस पर समाज के साथ-साथ जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी भी आपकी खबरों पर मंथन कर निर्णय लेते हैं अतः आप सभी को खबर की पुष्टि कर ही खबर को प्रकाशित करना ही आपका कर्तव्य है अंत में वशिष्ठ अतिथि लवलेश कुमार वार्ष्णेय पूर्व ब्यूरो चीफ ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की पत्रकारिता एक चुनौती पूर्ण पैसा है पत्रकार बिना किसी मानदेय एवं तनखा के धूप बरसात और ठंड दिन रात समाज की खबरों को प्रकाशित करने की कोशिश करता है कभी-कभी इन्हीं खबरों के लिए वह अपनी जान को भी जोखिम में डालकर सत्ता एवं अधिकारियों से भी जनता की आवाज बनकर खबर प्रकाशित करता है हम सभी पत्रकारों का नैतिक कर्तव्य है कि हमें निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ खबर को लिखना चाहिए कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथियों को आयोजक करताओ की तरफ से माला पहनकर एवं सोल उड़ा कर सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में आए सभी पत्रकारों को माला पहनाकर हौसला अफजाई किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन आईरा के जिला अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने किया इस मौके पर अरुण कुमार शेखर विभाकर मिश्रा स्वाले अली दिलशाद खान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम के आयोजक आईरा के जिला सदस्यता प्रभारी अखिलेश सक्सेना ने सभी आए हुए पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर लल्ला बाबू गुप्ता अनुराग मिश्रा कुलदीप सक्सेना आयुष महेश्वरी प्रदीप पाल कुलदीप सिंह काका दीपू सक्सेना चरण सिंह मोहित चौहान आईरा के संरक्षक नीरज वार्ष्णेय राहुल गुप्ता सर्वेश उपाध्याय के साथ-साथ बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.