इज्जतनगर मंडल का ग्रीन मिशन: 14 स्टेशनों पर चला कचरा पृथक्करण अभियान।
बरेली, 19 मई 2026।
इज्जतनगर मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत आज अपशिष्ट पृथक्करण जागरूकता अभियान चलाया।
हल्द्वानी, काठगोदाम, बरेली सिटी, कासगंज समेत 14 स्टेशनों पर यात्रियों और कर्मचारियों को कचरा अलग करने के लिए जागरूक किया गया।
कलर कोड समझाया-
हरा डस्टबिन- गीला/जैविक कचरा
नीला डस्टबिन- सूखा/पुनर्चक्रण योग्य कचरा
पीला डस्टबिन- मास्क जैसे खतरनाक अपशिष्ट।
उद्घोषणा, पोस्टर और बैनर से “स्रोत पर कचरा अलग करें” का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त और हरित रेलवे परिसर बनाना है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में यह पहल हुई।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

