8:04 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली परिसर में आगामी ईद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित – बिसौली

बिसौली। रविवार को कोतवाली परिसर में आगामी ईद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह ने कहा कि ईद पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी उन्होंने सभी से परंपरागत रूप से त्योहार मनाने और खुले में कुर्बानी न करने का आग्रह किया। सीओ संजीव कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की खुराफात या नई परंपरा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दफनाया जाए ताकि स्वच्छता बनी रहे। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि कानून को हाथ में लेने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम चमन गिरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, दबतोरी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह, मदरसे के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज नदीम रजा, हाफिज असलम रजा, सभासद दीपक पाठक, कृष्णा गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमरदीप गर्ग, श्रीराम रस्तोगी, बड़ी मस्ज़िद के सदर मुन्ने खां, मशहूद खां हमदम, इशहाक सैफी, प्रधान मुस्तरफ खां, पूर्व प्रधान आरिफ खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.