5:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी

बिसौली। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की। उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, नायब तहसीलदार अमित चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.