उझानी में श्री हनुमान मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव 20 मई को, भव्य तैयारियां शुरू।
उझानी, बदायूँ, 16 मई 2026।
नगर के प्रतिष्ठित श्री हनुमान मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव आगामी 20 मई, बुधवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ॐ शान्ती कृषि फार्म, अजन्ता कृषि फार्म, माल गोदाम के पीछे स्थित मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के सुमित माहेश्वरी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे हवन-पूजन से होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।
दोपहर 2 बजे से सुन्दर काण्ड का सामूहिक पाठ प्रारम्भ होगा।
समिति के जितेन्द्र माहेश्वरी बंटू, अमित माहेश्वरी ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में उझानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
