4:30 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 5 किलो से ज्यादा सफेद धातु के बर्तन व ई-रिक्शा बरामद

उझानी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 5 किलो से ज्यादा सफेद धातु के बर्तन व ई-रिक्शा बरामद।

उझानी-बदांयू 16 मई।

कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के माल समेत दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 5 किलो 297 ग्राम सफेद धातु के बर्तन और एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

15 मई की रात करीब 10 बजे बरीबाई पास चौराहे पर वाहन चेकिंग चल रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर सहसवान चौराहे पर खड़े हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने सहसवान की तरफ रोड पर दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ध्रुव उर्फ चंकी पुत्र राकेश, निवासी भंवर सिंह कैम्प, बसन्त विहार, नई दिल्ली व मुनाजिर अली उर्फ हाजिम पुत्र नवाब अली, निवासी भंवर सिंह कैम्प, बसन्त विहार, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में आरोपियों के पास से 8 कटोरे मय ढक्कन, 4 कंगन, 1 कटोरा बिना ढक्कन, 2 कटोरी मय ढक्कन और 4 छल्लेदार कंगन मिले। सभी सफेद धातु के हैं और कुल वजन 5 किलो 297 ग्राम है। निशानदेही पर चोरी की गई ई-रिक्शा भी सब्जी मंडी के पीछे खाली प्लॉट से बरामद कर ली गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। ध्रुव उर्फ चंकी पर दिल्ली में चोरी व NDPS एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुनाजिर अली पर चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत 6 मुकदमे दर्ज हैं।

थाना उझानी में दोनों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस सफल कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव कुमार, के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस