6:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – सदर विधायक महेशचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा राष्ट्रवाद का जोश

बदायूं

बिसौली में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन: सदर विधायक महेशचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा राष्ट्रवाद का जोश

महेशचंद गुप्ता ने शनिवार को बिसौली स्थित एम०जी० ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के सप्तम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने की। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अपने संबोधन में सदर विधायक महेशचंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव तक केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का मजबूत माध्यम है, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होती है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुखों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही, जिससे माहौल पूरी तरह संगठनात्मक ऊर्जा और राष्ट्रवादी नारों से गूंज उठा।

केशव गुप्ता


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.