4:29 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -पकौड़ी की भट्ठी पर ‘महाभारत’, 5 घायल, बाजार में मचा हड़कंप

उझानी -पकौड़ी की भट्ठी पर ‘महाभारत’, 5 घायल, बाजार में मचा हड़कंप!

उझानी, बदायूं 15 मई।

बुटला की साप्ताहिक बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर पकौड़ी की भट्ठी ने ऐसा ‘तड़का’ लगाया कि पूरा बाजार गरमा गया। अमीरगंज निवासी दुकानदार रामवीर पुत्र सोनपाल और अजय पुत्र अमरपाल में भट्ठी लगाने की जगह पर ठन गई।

बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों ने अपने-अपने कुनबे को फोन घुमा दिया। फिर क्या, लाठी-डंडे लेकर मैदान में उतरे रामवीर, सोमवती पत्नी संजीव कुमार, विजय पुत्र रामदीन एक तरफ और अजय व भगवान दास दूसरी तरफ। महिलाओं समेत दोनों पक्ष भिड़ गए।

इस ‘पकौड़ी-युद्ध’ में 5 लोग जख्मी हो गए। सोमवती को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। ग्राहक पकौड़ी छोड़ सिर पर पांव रखकर भागे।

पुलिस पहुंची तो ‘गरम तेल’ जैसा माहौल ठंडा हुआ। अब रामवीर पक्ष और अजय पक्ष थाने में एक-दूसरे को ‘तलने’ के लिए तहरीर दे रहे हैं। पुलिस बोली- जांच के बाद भट्ठी नहीं, केस गरम होगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस