उझानी -संजरपुर के कॉलेज में चोरों की नाइट क्लास! इंनवेटर बेट्री ले उड़े।
उझानी, बदायूं 15 मई ।
जहां चॉक से बोर्ड पर भविष्य लिखा जाता है, वहां चोर डस्टर लेकर इनवर्टर ही पोंछ ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संजरपुर के अवधेश कुमार मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में चोरों ने देर रात “प्रैक्टिकल” किया। सिलेबस में था इनवर्टर कैसे खोलें, 2 बैटरी कैसे उठाएं, बिना हॉर्न बजाए कैसे निकलें चोर फुल मार्क्स के साथ पास होकर निकल गये।
सुबह प्रिंसिपल पहुंचे तो स्वीच दबाया… सन्नाटा। न लाइट जली, न पंखा चला, बस शिकायत वाली फाइल खुल गई।
कालेज प्रशासन ने उझानी कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने कालेज का निरीक्षण भी किया, पुलिस का भी रिएक्शन प्रिंसिपल वाला ही है – देखते हैं, जांच चल रही है”।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
