5:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संविलित विद्यालय हत्सा में बैग तथा स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम

आई एम खान

बिसौली। संविलित विद्यालय हत्सा में एक भव्य बैग तथा स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी साईं आश्रित शाख मुरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय की मेधावी छात्रा तोयस्का, सुहानी एवं सृष्टि ने अत्यंत सुमधुर कंठ से मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। एसडीएम साईं आश्रित शाख मुरी द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग और आवश्यक स्टेशनरी किट प्रदान की। उन्होंने आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का असली आधार है। संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय तथा ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा तथा समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और विचार व्यक्त किए। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिवानी गुप्ता, देवकीनंदन पाठक, देवशरण पाठक, आशा पाठक, ग्राम प्रधान राम बाबू एवं रामादेवी, एआरपी रानी, एआरपी मचिन मिश्रा, शिक्षक संकुल अजीत सिंह, शीतल सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र, विशाल तिवारी, डौली शर्मा, गौरव कुमार, शीतल, योगिता सक्सेना, ममता रानी , एसएमसी अध्यक्ष मुकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.