6:18 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

SSP अंकिता शर्मा ने 06 नई डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

बदायूं

बदायूँ पुलिस को मिली नई ताकत, SSP अंकिता शर्मा ने 06 नई डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

जनपद बदायूँ में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन परिसर से डायल-112 सेवा में शामिल 06 नई अत्याधुनिक पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर SSP ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी होगी। अब आम जनता को सहायता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच और भी तेजी से सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनसेवा योजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक कम समय में पुलिस सहायता पहुंचाना है। नई गाड़ियों के शामिल होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग भी मजबूत होगी तथा अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नई डायल-112 गाड़ियों के सड़क पर उतरने के साथ ही बदायूँ पुलिस अब और अधिक हाईटेक, सक्रिय और तेज कार्रवाई के लिए तैयार नजर आ रही है।


केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस