
गुधनी में विराट यज्ञ महोत्सव की तैयारियां तेज, आचार्य संजीव रूप ने मनीष गोयल सर्राफ को सोंपा निमंत्रण पत्र।
उझानी-बदांयू 4 मई।
बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विराट यज्ञ महोत्सव 2026 इस बार भी भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजन समिति लगातार सक्रिय है। आज विद्वान आचार्य संजीव रूप ने नगर के समाजसेवी मनीष गोयल सर्राफ को निमंत्रण पत्र सोंपा।
महोत्सव के आयोजक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज शाम उझानी पहुंच कर फर्म रामप्रसाद सुरेशचंद्र गोयल सर्राफ के स्वामी मनीष गोयल, सिद्धांत गोयल,बरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप चंद्र गोयल सर्राफ,आभा गोयल , मनोज वार्ष्णेय एमके को औपचारिक निमंत्रण पत्र दिया।
इस अवसर पर मनीष गोयल ने कहा कि यज्ञ महोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह पर्यावरण शुद्धि का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कारों का विकास होता है और परिवारों में सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती आती है।
आचार्य संजीव रूप ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस महोत्सव में भाग लेकर राष्ट्र एवं विश्व शांति के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।
आचार्य संजीव रूप ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ महोत्सव का आयोजन 27 मई से 31 मई तक किया जाएगा, जबकि 22 मई से बच्चों के लिए आर्यवीर दल शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

