12:20 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य पर थिरके कदम

मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य पर थिरके कदम
मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। नृत्य शिक्षिका पापिया भट्टाचार्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। आज विद्यालय का सभागार नन्हें व किशोर कदमों की नृत्य चापों से गुंजित हो उठा। बाल-बालिकाओं के सुंदर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों को उनके मनचाहे गानों व संगीत पर नृत्य करने का अवसर मिला। इससे उनके उत्साह में अभूतपूर्व वृद्धि दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के नृत्यों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की नृत्य भंगिमाओं से उनकी कलात्मक रूचि का पता चलता है।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि नृत्य केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनाओं और संस्कृति की अभिव्यक्त् िका एक सशक्त माध्यम है। भारतीय कलाओं में नृत्य का विशेष स्थान है। लोक नृत्य हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य बच्चों में कला के प्रति रुचि जगाना और उन्हें विविधता में एकता का संदेश देना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस