5:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में लगातार दूसरे दिन चला घट तौली रोकने का अभियान,अधिकारियों ने 16 दुकानदारों के काटे चालान

बिल्सी में लगातार दूसरे दिन चला घट तौली रोकने का अभियान,अधिकारियों ने 16 दुकानदारों के काटे चालान

बिल्सी । बाँट माप अधिकारी बदायूँ विनीत पांडेय द्वारा बिल्सी नगर में अलग अलग 25 दुकानों का निरीक्षण किया गया और कुल 16 मामले असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनों के प्रयोग में चालान किया गया ।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जिसमें दूध विक्रेता, किराना ,हार्डवेयर, खाद बीज विक्रेता ,वेल्डिंग शॉप ,कबाड़ खरीददार आदि का चालान किया गया।यह अभियान नियमित जारी रखेगे जिससे घटतौली की समस्याओं से बिल्सी समेत पूरे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी ।उन्होंने सभी दुकानदारों से अपने अपने कांटे बांटो को एक दम मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए व पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी ।उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में घटतौली वर्दाश्त नही की जाएगी उन्होंने ग्राहकों से भी आग्रह किया है कि वे जागरूक होकर अपना सामान खरीदे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे फोन के माध्यम से अथवा प्रार्थना पत्र देकर व ऑनलाइन शिकायत करके अपनी समस्याओं के वारे में अवगत करा सकते है जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.