कांग्रेस-सपा के विरोध पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर जताया आक्रोश :-
इस्लामनगर में महिला जन आक्रोश, कांग्रेस-सपा के खिलाफ गूंजे विरोध के स्वर :-
इस्लामनगर :- इस्लामनगर स्थित तिरंगा चौराहा से फवारा चौराहा तक महिलाओं द्वारा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ “महिला जन आक्रोश प्रदर्शन” में मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी मित्तल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध स्वरूप पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया।
मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी मित्तल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की नीतियां हमेशा से महिला विरोधी रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर इस महत्वपूर्ण पहल को बाधित किया और महिलाओं की भावनाओं को आहत किया। उन्होंने आगे कहा विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति करता है, जबकि वास्तविकता में महिलाओं को उनका अधिकार देने में हमेशा बाधा बनता रहा है। देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और ऐसे दलों को जवाब देने के लिए तैयार हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com